About Author

Morgan Howen

Morgan is an example author of everest news. She has just a dummy image &

वीर शहीद अनुसूया प्रसाद देश के सबसे कम उम्र के महावीर चक्र विजेता की 54वीं पुण्यतिथि पर देहरादून में भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

देहरादून। देश के सबसे कम उम्र के शहीद और महावीर चक्र विजेता अनुसूया प्रसाद की 54वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज बलूनी पब्लिक स्कूल में एक भव्य और भावनात्मक श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, पूर्व सैनिकों, सामाजिक संगठनों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने शहीद को नमन करते हुए उनके अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति को याद किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी थे। अति विशिष्ट अतिथि सहसपुर विधायक श्री सहदेव सिंह पुंडीर, और विशिष्ट अतिथि रिटायर्ड विंग कमांडर एम. ए. अफराज, तथा न्यूजपेपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव डॉ. विपिन गौर रहे। सभी अतिथियों ने शहीद की वीरता का स्मरण करते हुए युवाओं से राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित होने का आह्वान किया।

वक्ताओं ने बताया कि 1971 के भारत-पाक युद्ध में मात्र 11 दिन के युद्ध प्रशिक्षण के बावजूद अनुसूया प्रसाद ने अद्वितीय साहस और शौर्य का प्रदर्शन किया और राष्ट्र की रक्षा करते हुए शहीद हो गए। उनके सर्वोच्च बलिदान के सम्मान में उन्हें मरणोपरांत महावीर चक्र से अलंकृत किया गया।

वीर नारी सम्मान कार्यक्रम

वीर शहीद अनुसूया प्रसाद महिला समिति एवं होनरप्वाइंट फाउंडेशन द्वारा 30 नवंबर 2025 को वीर शहीद की स्मृति में वीर नारी सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
फाउंडेशन के संस्थापक एम. ए. अफराज और स्कूल प्रशासन ने बताया कि यह कार्यक्रम वीर नारियों के सम्मान और उनके योगदान को समर्पित है। यह श्रृंखला 15 नवंबर से 16 दिसंबर 2025 तक विभिन्न चरणों में आयोजित की जा रही है।

कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख अतिथियों—कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, विधायक श्री सहदेव पुंडीर, श्री विमल कंडवाल, डॉ. विपिन गौड़, कर्नल प्रनीत डंगवाल, कर्नल राउत, आनंद चंद्र रमोला, श्री रवि नेगी, गुड्डू नेगी, राज राणा, अनिल प्रसाद गौड़, प्रदीप पवार, मोहन प्रसाद गौड़, मीडिया समन्वयक विवेक रावत और राकेश प्रसाद गौड़ सहित अनेक गणमान्यों ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

समारोह के दौरान हाल ही में 23–24 नवंबर को आयोजित खेल प्रतियोगिता के विजेताओं—
वीर शहीद अनुसूया प्रसाद मेमोरियल वॉलीबॉल टीम और बलूनी स्कूल टीम को ट्रॉफियां प्रदान कर सम्मानित किया गया।

शहीद की स्मृति में निरंतर सामाजिक कार्य

वीर शहीद अनुसूया प्रसाद गौड़ विजय महोत्सव समिति, नौना द्वारा शहीद की स्मृति में वर्षभर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
समिति के अध्यक्ष दिनेन्द्र चंद्र गौड़, उपाध्यक्ष अनिल गौड़, सामाजिक सलाहकार हेमंत नव कुमार, और अन्य सदस्यों द्वारा निम्न प्रमुख आयोजन किए जाते हैं:

19 मई को शहीद के जन्मदिवस पर मैराथन दौड़

15–16 दिसंबर को बांग्लादेश विजय दिवस पर प्राचीन त्रेतायुगीन शिव मंदिर – बैराश कुंड धाम में मेला

युवाओं को नशे से दूर रखने हेतु गायन एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं

शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण

पर्यावरण संरक्षण हेतु नियमित वृक्षारोपण अभियान

समिति का उद्देश्य शहीद अनुसूया प्रसाद गौड़ की शौर्यगाथा को नई पीढ़ी तक पहुँचाना और समाज में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन एवं सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना है।

Anmol Prajapati

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *